मनोरंजन

रंग प्यारा घोलिये – अनिरुद्ध कुमार

शब्द शब्द ज्ञान हिन्दी,

कंठ कंठ जान हिन्दी,

प्रेम की जुबान हिन्दी,

रोज हिन्दी बोलिये।

 

आनबान शान हिन्दी,

देख आसमान हिन्दी,

मानता जहान हिन्दी,

बात प्यारी तोलिये।

 

मान दान तान हिन्दी,

प्रेम मान दान हिन्दी,

जान ले सुजाना हिन्दी,

सोंच बोली मोलिये।

 

देख लें महान हिन्दी,

आज तो जवान हिंदी,

भारती निशान हिन्दी,

चाँदनी को छू लिये।

 

देश की कमान हिन्दी,

बोलचाल प्राण हिन्दी,

देख खानदान हिन्दी,

साथ साथी होलिये।

 

बोलते उतान हिन्दी,

बीरता प्रमाण हिन्दी,

जानते सयान हिन्दी,

माथ बिंदी ले लिये।

 

राष्ट्र को प्रणाम हिन्दी,

होठ पे बखान हिन्दी,

राष्ट्रगीत गान हिन्दी,

रंग प्यारा  घोलिये।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

भौतिक श्रृंगार – भूपेन्द्र राघव

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

एक और उपलब्धि जुड़ गयी – हरी राम

newsadmin

Leave a Comment