मनोरंजन

चलो चंद्रयान चलो – सुनील गुप्ता

(1)”चलो “, चलो चलें चाँद की ओर

और कर आएं सैर वहां की  !

बुला रहें हैं तारे सभी……,

और कर ली हमने सब तैयारी !!

(2)”चंद्रयान “, चंद्रयान उड़ा चाँद की ओर

और संग-संग उड़े हमारे अरमान  !

पहुंचकर वहां पर लेंगे मजा…..

और ढूंढेंगे जीवन के समाधान  !!

(3)”चलो “, चलो चलें कुछ खोज आएं

और जीवन सम्भावनाएं तलाशें !

बनाएं कामयाब ये मिशन……

और भारत का नाम गौरव बढ़ाएं  !!

(4)”चलो चंद्रयान चलो “,

अपनी तय गति चाल लय संग  !

और पूरी दुनिया को दिखलादो…….

अपना सफल चंद्रयान मिशन  !!

(5)”चलो चंद्रयान चलो “,

हैं हमारी तुमसे बहुत आशाएं  !

हो धरा अंबर के तुम राकापति……,

करोगे पूर्ण हमारी मनोकामनाएं  !!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

इंतजार – इंद्रसेन यादव

newsadmin

ऋतु बसंत पर दोहे – नीलू मेहरा

newsadmin

कारगिल विजय दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

newsadmin

Leave a Comment