उत्तराखण्ड

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की

चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने घंटाघर पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर सभी को भारत के इस ऐतिहासिक क्षण की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी ने उपस्थित होकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी व एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, उपस्थित पदाधिकारियों ने इसका श्रेय इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को दिया और कहा की यह उन्ही की मेहनत से मुमकिन हो पाया है की आज हर एक भारतवासी को अपने ऊपर गर्व है, साथ ही यह भी कहा की आज मोदी जी नेतृत्व में भारत फिर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, महानगर सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, पूर्व पार्षद संतोख नागपाल, अंकित गुप्ता, हृदयेश लूथरा, रंजीत सिंह, शानू सभरवाल, संजीव विज, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महामंत्री तरुण जैन, पारस गोयल, अंशुल चावला, आदेश गुप्ता, नवेंदु चौहान, चंद्र सागर उनियाल, बबलू बंसल उपस्थित रहें।

Related posts

अमेरिकी युवती ने उत्तराखंड आ पहाड़ी संस्कृति में रचाई उत्तराखंड के युवा से शादी

newsadmin

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कृषि व औद्यानिकी से सम्बंधित प्रमुख मुद्दों पर निर्देश दिए

newsadmin

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण

newsadmin

Leave a Comment