उत्तराखण्ड

अमेरिकी युवती ने उत्तराखंड आ पहाड़ी संस्कृति में रचाई उत्तराखंड के युवा से शादी

Neerajtimes.com टिहरी- : जहां अमेरिका की एक डाक्टर को उत्तराखंड का युवक पसंद आ गया। फिर क्या था ये अमेरिकी युवती ने टिहरी के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। इस शादी के चर्चांए पूरे क्षेत्र में है। आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी जिले के चंबा ब्लाॅक के आराकोट निवासी विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात की तो दोनों के घरवाले मान गये। इसके बाद 16 नवंबर को दोनों की शादी हो गई। अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी टिहरी में चर्चा का विषय बनी है।इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।

Related posts

40 लाख की लागत से केदारनाथ घोड़ा-पड़ाव में रेन शेल्टर तैयार किया जाएगा

newsadmin

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया

admin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया

newsadmin

Leave a Comment