दिल्ली

अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

 

neerajtimescom दिल्ली  – मातृ दिवस के उपलक्ष्य में अनन्या फाउंडेशन तथा नर्मदा समिति के द्वारा भारत की राजधानी दिल्ली में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि प्रांतों से लगभग 50  कवि एवं कवयित्रियों का आना हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ व कार्यक्रम को अपने वाणी के अद्वितीय तेज व शब्द कौशल से संचालित करने का कार्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया। साहित्यकारों ने अपने काव्य लेखन कला तथा प्रस्तुति से सबका का मन मोह लिया। साहित्य के प्रति समर्पित प्रत्येक हृदय को अनन्या फाउंडेशन के द्वारा स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर साहित्य प्रेमी कैप्टन किशोर करैया को साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान हेतु अनुराधा पांडेय तथा अतिथियों ने शॉल, उपहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नर्मदा आह्वान समिति के अध्यक्ष श्रीमान किशोर करैया एवं अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा पांडेय ने व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी। यह एक ऐसा समय था जब हमारी सेना सीमा पर अपने देश के लिए तैनात थी और उस सेना का मनोबल बढ़ाना हमारा कर्तव्य था। कहा जाता है कि “भारत उत्सव का देश है।” इस कार्यक्रम कि सफलता के साथ ही इस वाक्य की सफलता एक और बार निश्चित होती है। By – Kavitri Anuradha Pandey

Related posts

H3N2 फ्लू को लेकर दिल्ली प्रशासन अलर्ट

newsadmin

साहित्य अर्पण मंच पर बसंत पंचमी के उपलक्ष में काव्य गोष्ठी सम्पन्न

newsadmin

राजधानी दिल्ली में मास्क न पहनने 500 रुपये जुर्माना

newsadmin

Leave a Comment