मनोरंजन

ले लो तिरंगा – सुनील गुप्ता

बाबूजी ले लो प्यारा तिरंगा

फहराना है इसको घर पे  !

लहराएगा जब ये तिरंगा…..,

खुशियाँ दमकेंगी आनन पे सबके !!1!!

 

मनाएंगे मिल अमृत महोत्सव

जश्न-ए-आजादी का हम पर्व  !

बढ़ती भारत की प्रतिष्ठा ने…..,

भरा मन में जोश अपार हर्ष !!2!!

 

हर हाथों में होगा तिरंगा

तो बनेगा खुशहाल भारत  !

गाएंगे मिलके तराना……,

फैलाएंगे चहुँ ओर मुस्कुराहट !!3!!

 

आप लेंगे जब ये तिरंगा

तो, घर आएंगी खुशियाँ हमारे  !

फहराएंगे जब ये तिरंगा…..,

तो, नाचेंगे मन मयूर हमारे !!4!!

 

है हमसे देश को आशाएं

और आप पर भरोसा पूरा   !

लेकर तिरंगा प्यारा न्यारा…..,

सच कर दो सपना हमारा  !!5!!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

शाम होती है तो घर – सुनील गुप्ता

newsadmin

पाऊंगा प्रभु से आशीर्वाद – मुकेश मोदी

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment