उत्तराखण्ड

गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप घटना स्थल व अन्य स्थानों पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि घटना स्थल से आज रेस्क्यू टीम ने दो (2) लापता व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 05 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 18 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया

newsadmin

डीएम का जनता दर्शन, जन में जगाता सशक्त प्रशासन का एहसास

newsadmin

सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के निर्देश दिए

newsadmin

Leave a Comment