उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्री मधु भट्ट भी उपस्थित थी। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

Related posts

अनुसूया प्रसाद बहुगुणा महाविद्यालय में कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

newsadmin

सम्मान न मिलने से आहत कांग्रेसियों को हरदा का पापी कहना अपमानजनक: चौहान

newsadmin

जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘‘सांस्कृतिक उत्सव‘‘ के तहत जन सहभागिता के साथ चला स्वच्छता अभियान

newsadmin

Leave a Comment