उत्तर प्रदेश मनोरंजन

कारगिल विजय दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

neerajtimes.com प्रयागराज – राष्ट्रीय कवि संगम की प्रयागराज इकाई द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार शुक्ला हर्ष, महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम काशी प्रांत,अध्यक्ष प्रतिमा मिश्रा,कवयित्री रही। कार्यक्रम का आयोजन डा० नीलिमा मिश्र ,अध्यक्ष प्रयागराज इकाई और संयोजन निखिलेश मालवीय, मंत्री प्रयागराज इकाई ने किया। सर्वप्रथम आज़ाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कवयित्री रचना सक्सेना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन डा० इन्दु प्रकाश मिश्र ने किया। अभिषेक केसरवानी,उर्वशी उपाध्याय , राकेश मालवीय मीनू श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पांडे, अरुण कुमार पाण्डेय किशोर, सुशांत कुमार, आजाद, अरुण कुमार  विश्वास, मनीषा,श्रीकांत मिश्रा ,कृपाशंकर, कांतेश केसरवानी ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत और अन्य रचनाएँ प्रस्तुत करके गोष्ठी में चार चाँद लगा दिया। धन्यवाद ज्ञापन उर्वशी उपाध्याय ने किया ।  (- डा० नीलिमा मिश्रा, अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम प्रयागराज इकाई,)

Related posts

दोहे – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

कवि इंद्रजीत तिवारी को मिला जवन का मंगल सम्मान- 2022

newsadmin

पानी में घुलनशील उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल और फ़सल उत्पादकता में सुधार की कुंजी – डॉ.सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment