मनोरंजन

कहानिका ने प्रतिभा के जन्म दिन पर किया कवि सम्मेलन आयोजित

neerajtimes.com – कहानिका हिंदी पत्रिका की ने गूगल मिट पर एक शानदार ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जुगेश चंद्र दास,  विशिष्ठ अतिथियों के रूप में सुधीर श्रीवास्तव और भारत प्रसाद प्रजापति रहे। श्याम कुंवर भारती, प्रधान संपादक ने सभा अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। मंच का संचालन विभा तिवारी  ने किया। सरस्वती वन्दना कीर्ति तिवारी ने गणेश वंदना पूजा शर्मा  ने और देवी गीत श्याम कुंवर भारती ने किया। अतिथियों और कवियों का स्वागत, स्वागत गीत गा कर प्रियंका साव ने किया।

स्वागत भाषण प्रतिभा जैन ने दिया सभी अतिथियों और प्रतिभागी कवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों ने प्रतिभा जैन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सभा अध्यक्ष श्याम कुंवर भारती ने अपने संबोधन में कहानिका पत्रिका के कार्यक्रमो के बारे में बताते हुए कहा अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन चित्रकूट और रायपुर  में जल्द में होगा । इससे पहले मैहर, अयोध्या, इंदौर, बोकारो और रांची में सफल आयोजन हो चुका है।

प्रकाशन के रूप में लघु कथा सांझा संकलन और कहानी संकलन पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है। कहानी संकलन पुस्तक का विमोचन चित्रकूट में होगा।पत्रिका के हार्ड कॉपी का प्रकाशन तीन महीने बाद होने जा रहा है। साथ ही में फेसबुक पेज पर साप्ताहिक कवि सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। जिसकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी। ऑनलाइन कवि सम्मेलन प्रत्येक महीने सभी राज्यों के नाम से चलने वाले अध्यायों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। साथ ही नवांकुर रचनकारों को काव्य कार्यशाला के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन नि:शुल्क काव्य रचना का प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी गुरुओं द्वारा नियमित दिया जा रहा है। जे के मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय संयोजक दुबई ने कहानिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शीघ्र ही दुबई और मारीसस में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

आयोजन में भाग लेने वाले सभी कवियों ने कविता के माध्यम से बधाइयां दिया और एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुति से आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया । काव्य पाठ में मुख्य रूप से आशुकवि राम निवास तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव , जे के मिश्रा और श्याम कुंवर भारती, प्रियंका साव, प्रियंका कुमारी, शिखा गोस्वामी, शिशिर देसाई, कीर्ति तिवारी, पूजा शर्मा, रजनी प्रभा के अलावा  दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम देर रात तक चला। खासकर विभा तिवारी ने अपनी बेहतरीन गजलों को अपनी मखमली और सुरमई आवाज में सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

अंत में प्रतिभा जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की की घोषणा किया। ( प्रतिभा जैन- केंद्रीय सुचना प्रभारी, कहानिका हिंदी पत्रिका टीकमगढ़ मध्य प्रदेश)

Related posts

वंदनीय है धरती माता – कालिका प्रसाद

newsadmin

एहसास – राजेश कुमार

newsadmin

देश राग – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment