उत्तराखण्ड

जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने खनन निरोधक दल की बैठक ली

जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक ली। जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध खनन की जानकारी लेते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, स्टोन क्रेशर पर लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक करने एवं नियमित चैकिंग करने के निर्देश संबंधितों को दिये गये।
जिलाधिकारी ने जनपद एवं तहसील स्तर पर अवैध खनन, स्टोन क्रैशर, चैकिंग अभियान, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी लेते हुए कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम जरूरी है। उन्होंने अवैध खनन को लेकर नियमित चैकिंग करने, स्टोन क्रेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने, ऑवरलोडिंग में चालानी कार्यवाही करने, सूचनाओं का आदान-प्रसाद करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
बैठक में डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, समाजसेवी विजय जड़धारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए

newsadmin

ए०बी०वी०पी के देवांग रोहिला सचिव और सचिन सिंह बने अध्यक्ष

newsadmin

15 दिवसीय विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 की शानदार सफलता

newsadmin

Leave a Comment