मनोरंजन

गजल – रीता गुलाटी

सोचते वो हमें तो सस्ते हैं,

पास आने का ढूँढते रस्ते हैं।

 

यार माँगे दुआ खुदा से हम,

भूल मत यार हम तुम्हारे हैं।

 

दिल वफा आप से ही कर बैठा,

बेवफा अब लगे पुराने है।

 

डूबते अब रहे ख्यालो मे,

जाम मय के उन्हें पिलाने हैं।

 

भूल हमसे हुई कहां पहुंचे,

पा लिये अब तो आज धोखे हैं।

 

तोड़ बैठे वो दिल अभी मेरा,

हाय फिर भी वो याद आये हैं।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

बहुत मुश्किल है जमाने में मुनव्वर होना – राकेश अचल

newsadmin

गीत (कवि द्वंद्व) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

तलाश – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment