मनोरंजन

निष्ठुर – अनुराधा पाण्डेय

निष्ठुर!!

चाहते थे रोक लें पर,

हो गये प्रिय ! दृग पनीले ।

पग तुम्हारे इस निलय से,

जब गमन को थे समुत्सुक ।

यह प्रलय तब आन गुजरे,

मन हमारा था न इच्छुक ।

चाहता था यह अभागा….

साथ कुछ क्षण और जी ले ।

चाहते थे रोक लें पर

हो गये प्रिय ! दृग पनीले ।

चाहता है कौन बोलो !

घाव को सेना हृदय में ?

कौन होगा जो न चाहे,

चांदनी बरसे निलय में ?

इसलिए यह क्लांत चित भी,

था विकल कुछ रश्मि पी ले ।

चाहते थे रोक लें पर

हो गये प्रिय ! दृग पनीले ।

– अनुराधा पाण्डेय, द्वारिका, दिल्ली

Related posts

साहित्यकारों के सुख-दुख का साथी काव्य सृजन परिवार – मुकेश “कबीर”

newsadmin

सवार धीरज सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरान्त) – हरी राम यादव

newsadmin

महिला काव्य मंच दिल्ली ईकाई की काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने लगाए चार चाँद

newsadmin

Leave a Comment