उत्तराखण्ड

सैन्य धाम के मुख्य स्तम्भ की आधारशिला हेतु कलशों में पवित्र जल संग्रहित किया गया

‘‘सैन्य धाम के मुख्य स्तम्भ की आधारशिला हेतु भिलंगना नदी एंव भागीरथी के संगम कोटी से कलशों में संग्रहित किया गया पवित्र जल।‘‘
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से.नि. कर्नल योगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण की उपस्थिति में भिलंगना नदी एंव भागीरथी के संगम कोटी से कलशों में पवित्र जल संग्रहित किया गया। संग्रहित पवित्र जल को 02 जुलाई 2023 को विशेष वाहन से देहरादून ले जाया जायेगा। विशेष वाहन को हनुमान चौक नई टिहरी से दिनांक 02 जुलाई 2023 को प्रातः 09ः30 बजे फ़्लैग ऑफ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शौर्य स्थल (सैन्य धाम) के मुख्य स्तम्भ की आधारशिला में प्रदेश के शहीदों के आंगन से एकत्रित मिट्टी के प्रतिस्थापन किया जाना है। साथ ही प्रदेश की मुख्य नदियों के जल का प्रयोग भी किया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल गोविन्द रावत सहित खेम सिंह चौहान, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों मौजूद रहे।

Related posts

नगर में 18-वें श्री राधा रानी अष्टमी जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

newsadmin

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर में जनता दरबार लगाया गया

newsadmin

प्रदेश मे साढ़े 9 लाख लाभार्थियों से संपर्क करेंगे 53 हजार कार्यकर्ता

newsadmin

Leave a Comment