उत्तराखण्ड

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता श्री शैलेष बगौली ने ग्राम सिन्थौली पहुंचकर सेब के बागान का स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़ 11 जून 2023- चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना श्री शैलेष बगौली ने रविवार को जनपद के विकासखण्ड विण के अंतर्गत स्थित ग्राम सिन्थौली पहुंचकर किसान मनोज खड़ायत के सेब के बागान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान किसान मनोज खड़ायत ने सेब के सपोर्ट सिस्टम टेलिस की मांग की। जिस पर सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी को निर्देश दिये कि यदि सेब के सपोर्ट सिस्टम हेतु मदद संभव हो सके तो की जाय।
गत दिवस शनिवार को सचिव द्वारा विकासखण्ड विण के अन्तर्गत थरकोट में मत्स्य तालाबों, विण स्थित पोल्ट्री फार्म, पिथौरागढ़ स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट का स्थलीय निरीक्षण किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, रीप परियोजना से प्रीतम भट्ट आदि उपस्थित थे।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अजेय कुमार दिल्ली रवाना हुए, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

admin

‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक संस्था एवं राष्ट्रीय कवि संगम ने की  काव्य संध्या आयोजित

newsadmin

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया

newsadmin

Leave a Comment