मनोरंजन

अपराध युक्त प्रदेश – हरि राम यादव

कानून का राज है कायम,

अपराधी हो गये यूपी से दूर।

भयमुक्त की होर्डिंग लगाकर,

पीठ ना थपथपाओ आप हुजूर।

 

भरे उजाले में हो रहा है जो,

देखो माननीय करो विचार।

अपराध युक्त प्रदेश हो रहा,

अपराधी हंस रहा ठट्ठा मार।

 

यूपी में अपराधी बेखौफ हो,

अपराध के आंगन रहे बुहार।

नहीं रहीं सुरक्षित यूपी में अब,

अस्पताल अदालत की दीवार।

 

अपराधी कभी वकील बन रहे,

कभी वह बन रहे हैं पत्रकार।

अगली बारी क्या बन आयेंगे,

जल्दी इस पर करो विचार।

 

ठांय ठांय मुंह से बोलने वाले,

मौके पर छोड़ भागते मैदान।

उनके बस की नहीं व्यवस्था,

पूर्व सैनिकों को सौंपो कमान।।

– हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

फोन नंबर – 7087815074

Related posts

गजल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

पट मिलन के – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

बंद करो खल से खेलों का व्यापार – हरी राम यादव

newsadmin

Leave a Comment