मनोरंजन

डिजिटल का आया जमाना – हरी राम

बातचीत का अब दौर गया,

डिजिटल का आया जमाना।

सब अपने‌ फोन में मस्त मगन,

बैठकर मैसेज पढ़ना मुस्काना ।

 

राम राम और आशीष पैलगी,

सब डिजिटल की भेंट चढ़े।

मुंह से बोलने की रीति रही न,

सब के लिए हैं इमोजी गढ़े।।

 

‘हरी’ दुनिया डिजिटल हो रही ,

फिजिकल का बचा न ताना बाना,

हमने इतनी कर ली तरक्की,

बस बचा है डिजिटल पीना खाना।।

– हरी राम यादव, अयोध्या , उत्तर प्रदेश

(स्वतंत्र लेखक – 7087815074)

Related posts

एक फैशन बन गया हर उत्सव – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

यूक्रेन से आए छात्रों से मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने की मुलाकात, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

admin

धरती पर विधाता की साकार प्रतिनिधि है नारी – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment