मनोरंजन

शिक्षक हितैषी संगठन ने किया सदस्यता अभियान शुरू – धर्मेंद्र गहलोत

Neerajtimes.com सिरोही (राजस्थान)- राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा सिरोही जिले की पांचो ब्लाॅकों के संगठन का सदस्यता अभियान के प्रथम चरण 10 मई से जिलाध्यक्ष देवेश खत्री एवं पांचो ब्लाॅक अध्यक्षों की देखरेख में प्रारम्भ कर पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत सदस्य बढाने के लक्ष्य को पूर्ण करने का परिपत्र जारी कर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निदेर्श दिये।

शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि सत्र 2023-24 का संगठन का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 10 मई से प्रारम्भ कर दिया गया हैं। सदस्यता अभियान के पयर्वेक्षक डाॅ.हनवन्तसिंह मेडतिया प्रदेश उपाध्यक्ष रहेेंगे। जिसमें ब्लाॅकवार कमेटियो का गठन कर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। शिवगंज से अध्यक्ष छगनलाल भाटी, रमेश रांगी, जोराराम मेघवाल, देशाराम मीणा, शैतानसिंह देवडा, रमेश दवे, रतीलाल मीणा, विनोद नैनावत सिरोही से अध्यक्ष इन्दरमल खण्डेलवाल, भीखाराम कोली, रमेश परमार, भगवतसिंह देवडा, वरूण खत्री, रणजीतसिंह, अयुब खान, पिण्डवाडा से अध्यक्ष मनोहरसिंह चैहान, रमेश दहिया, कान्तिलाल मीणा, रघुनाथ मीणा, अमित लोहार, गोपाल रावल, गुरूदीन वर्मा, उम्मेद कुंवर, अशोक मालविय, आबुरोड से अध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा, किशोर कुमार, गणेश बामणिया, सविता बैरवा, शाहिस्ता, जयकिशन, गोपाल राणा, रेवदर से कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अली, मंत्री धर्मेन्द्र खत्री, विनोद मीणा, हरीश, अशोक कुमार के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसकी प्रभावी माॅनिटरिंग जिला कार्यकारिणी द्वारा की जा रही हैं।

संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिलाकार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में पूर्ण सहयोग करते हुए स्वयं पदाधिकारियों के साथ दल गठन कर प्रत्येक पीईईओ क्षेत्र के अधिन स्कुलो में अधिक से अधिक शिक्षकों को सदस्यता अभियान से जोड कर शिक्षक समस्याओं का संकलन कर जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी को लिखित में अवगत करायेंगे। संगठन ने जिले के शिक्षकों से अपील की हैं कि शिक्षक हितों की रक्षार्थ सदैव अग्रणी रहने वाले संगठन के सदस्य बन कर संगठन को मजबूत बनाने की संगठन द्वारा अपिल की गई हैं।

Related posts

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

गजल — ऋतु गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment