मनोरंजन

तेरा मिलना – जितेंद्र कुमार

हाँ तेरा मिलना मुझको,आज भी याद हैl

हाँ तेरा मिलना मुझेको,आज भी याद हैl

निलांबर ओढे आकाश-ह्रदय में,

प्रेम – सूर्य   उदित   हुआ    था l

भाव  – पक्षी      उड़ –  उड़कर,

आशक्ति की बात मुझे बताया l

साकी  –  सी     बोली     तेरी,

मुझको   अब   भी    याद   है l

हाँ तेरा मिलना मुझको, आज भी याद हैl

 

एक दिल ही था जो मेरा सुनता,

उस पर भी  हस्ताक्षर तूने करके

दिल-सम्पत्ति कर ली अपने नाम

मन – वकील  ने  हँसकर   पूछा,

क्या   तुम्हे  भी यह  था स्वीकार l

मैंने   मन – वकील    से    बोला,

पूर्णिमा  की  चाँद –  सी   है   वो l

उसपे  तो   मेरा  जीवन   कुर्बान l

उषा  काल –  सा   मुखड़ा   तेरा,

मुझको    अब    भी    याद     है l

हाँ तेरा मिलना मुझे आज भी याद है,

 

नयनों   में   तस्बीर तुम्हारी,

हुई साँस अब साँस तुम्हारी l

तेरी रुचिर,मोहक,मुस्कान के आगे,

नदियाँ,   झरने,  और    सरोवर,

सब    पड़    जाते    है    फीके l

देख    मुझे      शर्माना     तेरा,

मुझको    आज    भी    याद   है l

हाँ तेरा मिलना मुझको,आज भी याद हैl

 

चकवा-चकई,हँस-हांसिनी,

प्रेम    क्रीड़ा    थे    करते l

फूल-कलिया एक दूसरे को देख,

मंद  , मंद     थे      मुस्काते,

था आकाश मेघ से आच्छान्दित,

मोर –  मोरनी     थे       नाचते l

वह   जगह    ह्रदय   – तल  में,

आज     भी        मौजूद     है l

हाँ तेरा मिलना मुझे, आज भी याद हैl

हाँ तेरा मिलना मुझे आज भी याद हैl

– जितेंद्र कुमार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

 

Related posts

हिन्दी गजल – मधु शुक्ला

newsadmin

मां तेरा गुणगान करूं – कालिका प्रसाद

newsadmin

जय जय इंडियन आर्मी – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

Leave a Comment