मनोरंजन

एक और उपलब्धि जुड़ गयी – हरी राम

खूब मुबारक हो देशवासियों,

सबको जनसंख्या का विस्फोट।

हम पहले नंबर पर आ गये,

देकर चीन को करारी चोट।

 

देकर चीन को करारी चोट,

होंठ न उसका खुल पायेगा।

आयेगी न रातों में उसको नींद,

नंबर कटने पर वह छटपटायेगा।

 

कोसेगा पी पी करके पानी,

अपने देश के हर ईश्वर को।

जिसने काटा है उसका नंबर,

तोहमत लगायेगा जगदीश्वर को।।

 

एक और उपलब्धि जुड़ गयी,

हमारे देश के विकास में।

ऐसा पहली बार हुआ है,

देश के अभूतपूर्व इतिहास में।

 

देश के अभूतपूर्व इतिहास में,

आओ हम सब जश्न मनाएं।

कितना अच्छा मौका है आया,

उछलें कूदें और‌ नाचे गाएं।

 

खुश हों, बंटे मिठाई घर घर,

देश की उपलब्धि पर इतराएं।

हम कहां से, कहां आ गये,

इस बात का हरी जश्न मनाएं।।

– हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

Related posts

वास्तु शास्त्र द्वारा जल स्त्रोतों का अन्वेषण (ज्योतिष) – विजय कुमार

newsadmin

ग़ज़ल – सन्तोषी दीक्षित

newsadmin

करवाचौथ(अखंड सौभाग्य) – ममता जोशी

newsadmin

Leave a Comment