मनोरंजन

एक और उपलब्धि जुड़ गयी – हरी राम

खूब मुबारक हो देशवासियों,

सबको जनसंख्या का विस्फोट।

हम पहले नंबर पर आ गये,

देकर चीन को करारी चोट।

 

देकर चीन को करारी चोट,

होंठ न उसका खुल पायेगा।

आयेगी न रातों में उसको नींद,

नंबर कटने पर वह छटपटायेगा।

 

कोसेगा पी पी करके पानी,

अपने देश के हर ईश्वर को।

जिसने काटा है उसका नंबर,

तोहमत लगायेगा जगदीश्वर को।।

 

एक और उपलब्धि जुड़ गयी,

हमारे देश के विकास में।

ऐसा पहली बार हुआ है,

देश के अभूतपूर्व इतिहास में।

 

देश के अभूतपूर्व इतिहास में,

आओ हम सब जश्न मनाएं।

कितना अच्छा मौका है आया,

उछलें कूदें और‌ नाचे गाएं।

 

खुश हों, बंटे मिठाई घर घर,

देश की उपलब्धि पर इतराएं।

हम कहां से, कहां आ गये,

इस बात का हरी जश्न मनाएं।।

– हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

Related posts

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

सवाल घूसखोर शिरोमणि होने का (व्यंग्य) –  सुधाकर आशावादी 

newsadmin

पच्चास साल बाद होने वाली परिसीमन को लेकर चिंताएँ – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment