मनोरंजन

मुक्तक सृजन – मधु शुक्ला

पतझड़ जब हलचल करता है।

सौंदर्य प्रकृति में भरता है।।

उत्थान पतन के रिश्ते को ,

गतिशील बनाकर रखता है।

 

हलचल पतझड़ की मन भाये।

संदेश नवलता वह लाये।।

काया परिवर्तन की लीला,

संसार चक्र को समझाये।

 

चलता  रहता   आना  जाना।

सबने इस सच को पहचाना।।

हलचल जीवन में आवश्यक,

इसके बिन मुश्किल मुस्काना।।

— मधु शुक्ला, सतना , मध्यप्रदेश

Related posts

युवाओं के लिए टेलीकॉम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

newsadmin

ईश्वर को स्मृति में रखने का सबसे कारगर साधन है- संगीत : कुमार संदीप

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment