मनोरंजन

जय मां शारदे – कालिका प्रसाद

जय जय जय मां शारदे

हे सकल विश्व भव तारिणी,

हे  मां  ज्ञान   प्रकाशनी

तेरी शरण में हम आये माता।

 

कमल आसन शोभित माता

वीणा पुस्तक   धारिणी,

जय जय जय जगतारिणी

तेरी शरण में हम आये माता।

 

शुभ्र वस्त्र धारिणी माता

जय मां हंस   सवारिनी,

जय जय जय पद्मासना देवी

तेरी शरण में हम आये माता।

 

विद्या बुद्धि दायिनी माता

ज्ञान का दीप जला दो माता,

जय  मां  जग  उद्धारिणी,

तेरी शरण में हम आये माता।

– कालिका प्रसाद सेमवाल

मानस सदन अपर बाजार

रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड

Related posts

प्रभाती मुक्तक: – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

भारतीय दूरसंचार बिनियामक प्राधिकरण, भारत सरकार (ट्राई) द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment