मनोरंजन

बुरा न मानो होली है – जसवीर सिंह हलधर

छन्न पकैया हलधर भैया ,कोमल मन अनुरागी ।

सत्य अहिंसा के झांसे में , जीते नेता दागी  ।।

बोलो सा रा रा रा रा ———–जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , मैली होती गंगा ।

देख देख भागीरथ रोएं , मानस कितना नंगा  ।।

बोलो सा रा रा रा रा ————-जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , भारत मां का डंका ।

भीख मांगते पाकिस्तानी , भूखी रोती लंका ।।

बोलो सा रा रा रा रा ————जुगिरा

 

छन्न  पकैया हलधर भैया ,घाटी में लाली है ।

सत्तर सालों से खप्पर ले , घूम रही काली है ।।

बोलो सा रा रा रा रा ———— जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , चातक नभ में टेरे ।

मेघों का आश्वासन झूठा ,बादल आंखें फेरे ।।

बोलो सा रा रा रा रा ———– जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , चूरकुट दिग्गी मामा ।

अजहर साहब दिखता उसको ,जी दिखता ओसामा ।।

बोलो सा रा रा रा रा ———–जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया ,सिद्धू का हंगामा ।

आतंकी को जी कहता है , सिद्धू पहन पजामा ।।

बोलो सा रा रा रा —————-जुगिरा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , मोदी लिया लपेटा ।

ऐसा धोबीपाट मारता ,बाप बचे ना बेटा ।।

बोलो सा रा रा — जुगिरा सा रा रा रा

 

छन्न पकैया हलधर भैया ,मन की बात सुनाए ।

दुनिया का कद्दावर नेता ,मोदी ही कहलाए ।।

बोलो सा रा रा रा — जुगीरा सा रा रा रा

 

छन्न पकैया हलधर भैया , राहुल क्यों पगलाया ।

दूर देश में भारत मां को , घायल करता पाया  ।।

बोलो सा रा रा रा —–जुगिरा सा रा रा रा

– जसवीर सिंह हलधर, देहरदून

Related posts

कविता (अमर जवान) – जसवीर सिंह “हलधर”

newsadmin

हासिल – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

ग़ज़ल हिंदी – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment