मनोरंजन

मेरी कलम से – डा० क्षमा कौशिक

आती हैं ,आया करें, बाधाएं सौ बार,

धीर तो रुकता नही,भले कठिन हो राह

पाकर रहेंगे लक्ष्य को, जो लेते है ठान,

विषम कटीली राह भी हो जाती आसान।

 

सुख छलिया ही रहा सदा रहा न साथ,

दुख भी थोड़े समय का नही रहेगा साथ,,

पतझर भी रहता नहीं कहां सदा मधुमास,

धूप छांव है जिंदगी तू क्यों हुआ उदास।

–  डा० क्षमा कौशिक, देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

पौष – मुकेश कुमार दुबे

newsadmin

अतिक्रमण महिषासुरों का बढ़ा – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

उनके लिए – राधा शैलेंद्र

newsadmin

Leave a Comment