राष्ट्रीय

जिला कलेक्टर को धन्यवाद बैज अवार्ड मिलने पर संगठन ने किया स्वागत

neerajtimes.com सिरोही (राजस्थान) – 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाईड जम्बुरी के ऐतिहासिक आयोजन व्यवस्थाओं एवं कुशल प्रबन्धन व सिरोही जिले भारत स्काउट गाईड संगठन को प्रशासनिक सहयोग कर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही जिला कलेक्टर डाॅ.भंवरलाल को राज्य स्तर पर आयोजित राज्य पुरूस्कार समारोह 2023 में धन्यवाद बैज से सम्मानित करने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत एवं जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डाॅ.भंवरलाल को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला राजस्थान सरकार, प्रदेश स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव डाॅ.पीसी जैन की उपस्थिति में धन्यवाद बैज से सम्मानित किया। जिस पर संगठन ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जताई।

Related posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात, तय हो सकती है शपथ ग्रहण की तारीख

admin

शिक्षक दिवस पर शिक्षक अशोक यादव हुए सम्मानित

newsadmin

शिक्षा और आधुनिकता की चमक के भीतर पलते आतंक के कुटिल चेहरे – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

Leave a Comment