मनोरंजन

सफलता – मधु शुक्ला

आधार सफलता का, लगन और श्रम है,

कहते हैं बात यही ,  शुभचिंतक  सभी।

 

हो जब धन आधार, साकार न होता स्वप्न ,

सत्य  रहे  जब  साथ, मिलेगा लक्ष्य तभी।

 

संकल्प साधना तब, सामर्थ्य पास हो जब,

होती यदि नीत सही, छूती न हार कभी।

 

यश चैन चाहिए तो,  रिश्ता श्रम से रखना,

आलस्य न होगा मित्र, निश्चय  कर  अभी।

– मधु शुक्ला . सतना , मध्यप्रदेश

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

हारिए न हिम्मत – सुनील गुप्ता

newsadmin

कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला “विद्या वाचस्पति सम्मान”

newsadmin

Leave a Comment