मनोरंजन

गर्व से कहो हम हिंदू हैं – सुनील गुप्ता

(1)”गर्व “, गर्व है हिंदू कहने पर

माँ भारती के पुत्र हैं  !

हमको है अभिमान स्वयं पे….,

श्रीराम कृष्ण की संतान हैं !!

 

(2)”से “, सेवक हैं हम राष्ट्र के

धर्म संस्कृति के वाहक हैं !

मातृभूमि की करते रक्षा….,

देश के जननायक हैं  !!

 

(3)”कहो “, कहो सभी से जो यहां रहते

हैं वो सभी हिंदू की संतान   !

देश की रोटी नमक है खायी….,

कहना होगा “जय-जय हिंदुस्तान” !!

 

(4)”हम “, हमने सीखी माँ के गर्भ से

वेद मंत्र और सभी ऋचाएं  !

सनातनी हैं जन्म-जन्मों से….,

गाते हैं भागवत राम कथाएं   !!

 

(5)”हिंदू “, हिंदू हैं सभी स्वाभिमानी

दया अहिंसा के पुजारी  !

कभी ना करते हैं ये हमला……,

हैं साहिष्णु और धर्माचारी !!

 

(6)”हैं “, हैं हम सभी भारतवासी

हिंद देश का गौरव हैं   !

है जहां पे अयोध्या काशी…..,

वो हिंदू देश महान है   !!

 

(7)” गर्व से कहो हम हिंदू हैं “,

नहीं आंच इसपे आने देंगे !

राष्ट्र के गौरव को फ़िर से….,

विश्व स्तर पे ले जाएंगे  !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

जल प्रदूषण (मुक्तक) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment