मनोरंजन

भाव्या फाउंडेशन ने डॉ सुषमा खरे को किया सम्मानित

neerajtimes.com जबलपुर – प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुषमा वीरेंद्र खरे सरस को जयपुर राजस्थान की भूमि पर हिन्दी शिरोमणि सम्मान से  सम्मानित किया गया। यह उनकी 15 बर्ष की साहित्य सेवा और हिन्दी के प्रति उनके प्रेम व लगन को देखकर ही उनको सम्मानित करने का विचार भव्या फाउंडेशन की संस्थापक निशा माथुर जी के मन में आया ।भाव्या फाउंडेशन बहुत बड़े स्तर पर प्रति वर्ष  दुनिया भर के साहित्यकारों को खोजकर कुछ विशेष लोगों को चुनती है जिसमें इस वर्ष डा सुषमा वीरेंद्र खरे जी का नाम आया इसके लिए डॉ सुषमा खरे जी ने कहा कि मैं निशा जी का आभार प्रकट करती हूं किसी ने मेरी कलम को पहचाना और मान दिया यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

विदित हो कि डॉ सुषमा वीरेंद्र खरे प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा में शामिल हैं और हिंदी प्रचार प्रसार में प्रेरणादायक कार्य कर रही है उनको सम्मानित किए जाने पर कवि संगम त्रिपाठी और  गुंडाल विजय कुमार ने बधाई दी है।

Related posts

फिर वो ही – सविता सिंह

newsadmin

कविता – रेखा मित्तल

newsadmin

माँ चंद्रघंटा – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment