उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान डीआईसीसीसी प्रोजेक्ट तथा इसके कॉम्पनेन्टस को आईटीडीए को सौंपते हुए इसमें पुलिस विभाग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने ब्रिज एण्ड रूफ लिमिटेड तथा डीएससीएल के मध्य विवाद पर निर्णयन हेतु लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग तथा नियोजन विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज की बैठक में डीआईसीसीसी के तहत राजस्व भागीदारी तथा सस्टेनिबिलिटी पॉलिसी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को इलेक्ट्रिक बसो को सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक में सचिव श्री नितेश झा, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री बृजेश संत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में गुड गवर्नेंस का नया अध्याय, सेवाएं पहुँचीं अंतिम छोर तक

newsadmin

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये

newsadmin

गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण हुआ

newsadmin

Leave a Comment