उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts

गृह विभाग ने राज्य के डीएम, कप्तान से राजस्व पुलिस की मांगी रिपोर्ट

newsadmin

स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

newsadmin

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

newsadmin

Leave a Comment