राष्ट्रीय

संकुल केन्द्र दाबो, मुंगेली, छत्तीसगढ़ में किया FLN प्रशिक्षण का आयोजन

neerajtimes.com मुंगेली (छत्तीसगढ़) – संकुल केंद्र दाबो, मुंगेली, छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय FLN- Foundational Literacy and Numeracy अर्थात मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसे भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021 में शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों का  वर्ष 2026-27 तक समग्र विकास करना है। तीन संकुलों दाबो, छटन और तरवरपुर के प्रधान पाठक और शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किये। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार यादव के द्वारा हिन्दी वर्णमाला की वैज्ञानिकता, स्वर और व्यंजन, शिक्षण के घटक, चार खंडीय मॉडल तथा गणित के अवधारणा, गिनती और भिन्न को गीत, कविता और कहानी के माध्यम से बताया गया। मास्टर ट्रेनर बलदाऊ साहू, परमेश्वर देवांगन, दिग्विजय सिंह कुर्रे, राधेलाल पैकरा, कलविंद तिग्गा के द्वारा मौखिक भाषा विकास, सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना, कक्षावार एवं विषयवार सीखने के प्रतिफल, आकृतियां, बड़ा और छोटा, लंबा और गोल, काला और सफेद, दैनिक जीवन में गणित का प्रयोग आदि को कविता और सरल विधियों के माध्यम से बताया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.सी.डाहिरे, जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर उपाध्याय, संकुल समन्वयक दाबो रामेश्वर प्रसाद साहू, संकुल समन्वयक तरवरपुर जितेंद्र घृतलहरे, संकुल समन्वयक छटन नंदराम मरकाम और शिक्षक गण उपस्थित थे।

Related posts

शिवगंज में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न- धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

12thedition of Bharatiya Chhatra Sansad is being inaugurated at MIT-World Peace University. An enthusiastic participation of nearly 10,000 students lightened up this mega annual event with their pulsating energy

newsadmin

बलिदान ,धैर्य ,त्याग और सौहार्द का प्रतीक मोहर्रम

newsadmin

Leave a Comment