विदेश

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए धमाके

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई दूर तक सुना जा सकता था। हालांकि, धमाकों के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। साथ ही अभी तक इसमें हताहतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, काबुल के सुरक्षा अधिकारियों ने भी इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी टोलो न्यूज ने कहा कि तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक राजधानी शहर में हुए विस्फोटों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रविवार को खामा प्रेस ने बताया था कि काबुल सैन्य हवाई अड्डे पर हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए थे और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर ने कहा कि विस्फोट में काबुल में सैन्य हवाईअड्डे के मुख्य द्वार के करीब लोग घायल हुए हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा संबंधी घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले महीने काबुल के मध्य में एक चीनी स्वामित्व वाले होटल को निशाना बनाया गया था।

Related posts

बाइडन रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का कर सकते हैं ऐलान

admin

इजराइली सैनिकों ने हमला करने वाले तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया

newsadmin

बलूचिस्तान में आये भूकंप से गिरे 80 से ज्यादा मकान

newsadmin

Leave a Comment