राष्ट्रीय

कवि अशोक यादव होंगे 25 दिसम्बर को अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित

neerajtimes.com बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – विश्व हिन्दी रचनाकार मंच पंजीकृत न्यास दिल्ली के बिलासपुर इकाई के द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2022 को रोटरी भवन बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर है। अटल जयन्ती सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के रचनाकारों को भारत रत्न अटल सम्मान और अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ को हिन्दी काव्य रचना धर्मिता के लिए अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अशोक कुमार यादव को ये सम्मान  मिलने की घोषणा के बाद दोस्तों , परिजनों और कवियों ने उन्हें अशेष शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Related posts

पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय कलाकार को विदेशी गाने में अपने म्यूजिक के लिए क्रेडिट और रॉयल्टी मिली है: मिथुन

newsadmin

सी.एस.सी बाल विद्यालय एस.बी.एम.जैन स्कूल नालागढ़ में गांधी जयंती पर भाषण, सलोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

newsadmin

स्वामी विवेकानन्द जयंती भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

newsadmin

Leave a Comment