मनोरंजन

ग़ज़ल – विनोद निराश

है इश्क़ तुझसे कितना कह नहीं सकता,

मगर कहे बिना भी मैं रह नहीं सकता।

 

बिछड़ने के ख्याल से भी घबरा जाता हूँ ,

जुदाई तेरी पल भर को सह नहीं सकता।

 

बेशक तू चला कर जमाने की रफ़्तार से,

मैं इक ठहरा दरिया हूँ बह नहीं सकता।

 

बड़ी मुश्किल से हांसिल की नेमतें मैंने,

मेरे अखलाक का मंज़र ढह नहीं सकता।

 

न कर गौर मुझपे नज़र तुझपे रखता हूँ,,

बेशक हाथ तेरा निराश गह नहीं सकता।

– विनोद निराश, देहरादून

गह – पकड़ने की क्रिया / पकड़ने का भाव

Related posts

अधरं मधुरं वदनम मधुरं नयनम मधुरं हसितम् मधुरं – आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा ‘वैदिक’ – विभूति फीचर्स)

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

गोण्डा के देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला “विद्या वाचस्पति विशेष मानद स्मृति” एवं “काव्य रस साधक” सम्मान

newsadmin

Leave a Comment