राष्ट्रीय

महिला कल्याण समिति द्वारा भव्य गोष्ठी का अयोजन

neerajtimes.com बोकारो (झारखण्ड)- डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी बोकारो में महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकारो द्वारा स्विच ऑन फाउंडेशन कोलकत्ता के सौजन्य से वायु प्रदूषण जागरूकता बाल कवि गोष्ठी का भव्य और शानदार अयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम के अग्रवाल ,महाप्रबंधक सीसीएल ढोरी थे । अध्यक्षता श्री सत्येन्द्र कुमार , प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल धौरी ने किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश ठाकुर ने भाग लिया  कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा ऐसे आयोजनों की क्षेत्र में अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन , एमएकएस और फाउंडेशन बधाई के पात्र हैं।

प्राचार्य एस कुमार ने कहा कि आज सारी दुनिया वायु प्रदूषण से ग्रसित है । ऐसे में सभी को सचेत होने की जरूरत है। सभी कवि और बाल कवि कविता के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास कर रहे हैं, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। मेरा प्रयास होगा आगे भी इस तरह के भव्य अयोजन हमारे स्कूल में होते रहे।

एम०के०एस० के महासचिव श्याम कुंवर भारती ने वायु प्रदूषण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इससे बचने के उपायों पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पौधारोपण पर जोर दिया और  (हरी रहे धरती पड़े न कभी परती खेत खलिहान खुब गेंहू बाल चटकी) काव्य पाठ किया जिसे सबने जोरदार तालियों से स्वागत किया। मंच संचालन स्कूल के संयोजक एस के शर्मा ने किया।

वरिष्ठ कवियों में नीरज पाठक, नरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी नायक, विनीत पांडेय, आरती कुमारी और बाल कवियों में  लगभग साठ छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।  शर्मा, नीरज पाठक और नरेंद्र प्रताप सिंह ने निर्णायक  मंडल के रूप में उत्तम काव्य पाठ हेतु बाल कवियों का चयन किया जिन्हे फाउंडेशन द्वारा सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सरस्वती वंदना विनीत ने और स्वागत गान आरती कुमारी और उनकी टीम की छात्राओं ने गाया।

कार्यक्रम में अनपती देवी सरस्वती देवी विद्या मंदिर फुसरो , न्यू भागलपुर मध्य विद्यालय फुसरो और डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अंत में प्राचार्य कुमार के धनयवाद ज्ञापन के बाद अयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।- (श्याम कुंवर भारती। महासचिव एम०के०एस०)

Related posts

गुरुदीन वर्मा आजाद ने दी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकानायें

newsadmin

काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन ने शिक्षकों एवं रचनाकारों को किया एकलव्यम् शिक्षक सम्मान से सम्मानित

newsadmin

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

newsadmin

Leave a Comment