मनोरंजन

मजदूर हुआ तो क्या – गुरुदीन वर्मा

मजदूर हुआ तो क्या हुआ, यह भी एक इंसान है।

इसको भी इज्जत दो तुम,इसका भी सम्मान है।।

मजदूर हुआ तो क्या—————-।।

नहीं धूप-छांव यह देखता, ना सर्दी और बरसात।

यह खून-पसीना बहाता है, चाहे हो दिन या रात।।

नहीं घृणा से इसको देखो,यह ईश्वर की सन्तान है।

मजदूर हुआ तो क्या—————–।।

नहीं इसके कर्म तुम समझो, तुच्छ और सम्मान रहित।

नहीं इसके बिना अपना जीवन, सुख और चैन सहित।।

मानो इसको अपना साथी, इसमें जिंदा ईमान है।

मजदूर हुआ तो क्या—————–।।

नहीं इसपे ऐसे जुल्म करो, हक है इसको भी जीने का।

हम सबकी तरह अपने सपनें, मुकम्मल यहाँ करने का।।

आबाद होने दो इसका घर, इसके भी कुछ अरमान है।

मजदूर हुआ तो क्या—————–।।

– गुरुदीन वर्मा.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Related posts

तन्हा सफ़र – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

दरमियां अपने – राधा शैलेन्द्र

newsadmin

किस्मत में कस्तूरी भी हो सकती है- डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment