उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री मनमोहन लांबा, सदस्य श्री योगेन्द्र तोमर, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री सुरेन्द्र पुंडीर एवं श्री राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।

Related posts

इंडियनऑयल ने लॉन्च किया उत्तराखंड में भारत का पहला 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल

newsadmin

स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

newsadmin

उत्तराखंड हेल्थ-केयर में ड्रोन डिलीवरी करने वाला भारत का पहला राज्य बना

newsadmin

Leave a Comment