विदेश

यूक्रेन स्थित परमाणु संयंत्र में हुई गोलाबारी

यूक्रेन का जपोरीजिया स्थित परमाणु संयंत्र रविवार को एक बार फिर गोलाबारी की चपेट में आ गया। यूरोप का यह सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र रूसी सेना के कब्जे में है। इस गोलाबारी को लेकर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) ने दोनों देशों को आग से न खेलने की चेतावनी दी है। कहा है कि परमाणु संयंत्र पर इस तरह का हमला किसी भी समय भीषण परमाणु आपदा की वजह बन सकता है।

शनिवार देर शाम और रविवार सुबह परमाणु संयंत्र परिसर में कुल 12 गोले गिरे। संयंत्र में मौजूद आइएईए के दल ने तत्काल इसकी सूचना संयुक्त राष्ट्र को दी। दल ने बताया है कि गोलाबारी से संयंत्र के कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। लेकिन रिएक्टर वाला क्षेत्र सुरक्षित है। आइएईए के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा है कि परमाणु संयंत्र परिसर में गोलाबारी अस्वीकार्य है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इस बारे में पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। यह आग से खेलने जैसा कृत्य है जिसमें सभी को नुकसान होगा। आइएईए की चेतावनी के बाद रूस और यूक्रेन ने गोलाबारी के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

Related posts

बलूचिस्तान में आये भूकंप से गिरे 80 से ज्यादा मकान

newsadmin

अमेरिका पर कर्ज़ का पहाड़, फिर भी डॉलर का जलवा बरकरार – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

तीसरे विश्व युद्ध की आहट तो नहीं है इज़राइल-ईरान संघर्ष – नरेन्द्र शर्मा परवाना

newsadmin

Leave a Comment