विदेश

बलूचिस्तान में आये भूकंप से गिरे 80 से ज्यादा मकान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप से बड़ी तबाही देखने को मिली है। 5.2 की तीव्रता के भूकंप से खुजदार जिले में कम से कम 80 घर ढह गए, जिससे 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए। भूकंप का केंद्र औरनाजी के पास था। भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 11.55 बजे महसूस किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप आधे मिनट तक महसूस किया गया। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खुले में भाग गए। बड़े झटकों के बाद इलाके में थोड़े-थोड़े अंतराल में झटके महसूस किए गए।

खुजदार के उपायुक्त, रिटायर्ड मेजर इलियास किबजई ने डान को बताया, ‘औरनाजी का एक विशाल क्षेत्र भूकंप से प्रभावित हुआ था। भूकंप के चलते 80 से ज्यादा घर जमीदोंज हो गए जबकि करीब 260 घरों में बड़ी दरारें आई थीं। ज्यादातर मकान कच्चे बने हुए थे।’ भूकंप से वाध तहसील के नाल, जमरी, बारंग और नाचकन सोनारो लाठी गांवों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

Related posts

अब भारतीय व्यापारी सिखाएंगे तुर्की और अजरबैजान को सबक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

रूस के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमलों को देखते हुए अमेरिका ने यूक्रेन को एंटी एयरक्रफ्ट गन समेत दूसरे बड़े और घातक हथियार देने का किया एलान

admin

ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने चीन को दी चेतावनी

newsadmin

Leave a Comment