राष्ट्रीय

राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन होगा पोकरण में – धर्मेंद्र गहलोत

neerajtimes.com सिरोही (राजस्थान) –  राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 25 व 26 नवंबर 2022 को राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय पोकरण जिला-जैसलमेर में आयोजित होगा।

मीडिया प्रभारी वर्मा ने मीडिया को बताया कि संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने परिपत्र जारी कर संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन पोकरण जिला जैसलमेर में आयोजित करने का प्रदेश कार्यकारिणी के सर्वसम्मत निर्णय को स्वीकार कर लिया है। अधिवेशन के संयोजक नवनारायण जोशी एवं सहसंयोजक नारायण लाल शर्मा होंगे। जैसलमेर जिले के विश्व विख्यात स्थान पोकरण में होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह है। अधिवेशन में शिक्षकों की वेतन विसंगति एवं समस्याओं को लेकर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। अधिवेशन की व्यापक स्तर पर व्यवस्था एवं तैयारी को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रत्येक जिले से शिक्षकों के पहुंचने का पृथक से परिपत्र जारी किया है। अधिवेशन की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थान एवं कमेटियों का अलग से परिपत्र जारी किया जाएगा।

Related posts

दहेज मुक्त विवाह करने वाली महिलाओं को प्रथम भूमिहार महिला समाज ने किया सम्मानित

newsadmin

एक कविता सिंदूर के नाम कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

newsadmin

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

Leave a Comment