राष्ट्रीय

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा का विभिन्न पुरस्कारों के लिए चयन

neerajtimes.comपिण्डवाड़ा (राजस्थान)- राजस्थान के बारां जिले के मूल निवासी और सिरोही जिले में नियुक्त शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा का इस महीने विभिन्न बड़े पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है।

साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनका वर्ल्ड चैरिटी फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड टेलेंट अवार्ड और इंटरनेशनल सोशल होनोरेबल अवार्ड के चयन किया गया है, इसके अलावा सरकार बल्लभ भाई पटेल की 147 वीं पर भारत एकता सम्मान- 2022 के लिए चयन किया गया है। इसी के साथ साथ नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन द्वारा उनका चयन भारत भूषण सम्मान-2022 के लिए भी चयन किया गया है।

शिक्षक वर्मा ने मीडिया को कहा कि गत महीने अक्टूबर 2022 में पूर्णोदय साहित्य संस्थान (मध्यप्रदेश) द्वारा उनको कालिदास साहित्य सम्मान और राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच (मध्यप्रदेश) द्वारा हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया है और उनको ये दोनों सम्मान उनके पैर की बॉल के ऑपरेशन के कारण ऑनलाइन ही प्रदान किये गए हैं।

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि उनका चयन इन पुरस्कारों के लिए होने और उनको ये दोनों पुरस्कार मिलने पर उनके शिक्षक साथियों और विभिन्न साहित्यकारों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगी रश्मि पांडेय

newsadmin

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद के बाहर और अंदर केंद्र सरकार पर किया हमला

admin

किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे आतंकवादी – कुमार कृष्णन

newsadmin

Leave a Comment