क्राइम राष्ट्रीय

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

Neerajtimes.com बटाला(पंजाब)- पार्क में मौजूद लड़कियों की पिटाई का मामला सामने आया है| आरोप है कि ये लड़कियां पार्क में रहकर ‘अश्लील हरकत’ कर रहीं थीं| दरअसल, यह पूरा मामला पंजाब के बटाला का बताया जाता है| जहां ‘थप्पड़बाज लेडीज पुलिस’ की वो तस्वीर देखने को मिली जिसमें लड़कियों पर थप्पड़ बरसाए गए| बटाला पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी पार्क में पहुंची और लड़कियों से पूछताक्ष के दौरान उन्हें थप्पड़ जड़ दिए| इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

बताते हैं कि, महिला पुलिसकर्मियों के पार्क में पहुंचने पर कई लडकियां और लड़के साथ में मिले| जिसके बाद इन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा इन सभी से पूछताक्ष शुरू कर दी गई और इनसे इनके घरवालों से बात कराने को कहा गया| बताया जाता है कि, इस दौरान लड़कियों ने भी अपनी सफाई दी और कुछ लड़कियों ने घरवालों से बात कराने की बात भी कही| लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने लड़कियों पर हाथ उठा दिया| महिला पुलिसकर्मियों के हाथ उठाने वाले कृत्य की अब घोर निंदा हो रहीं है| लोगों का कहना है कि लड़कियों को कायदे से समझाया भी जा सकता था| मारने का यह कौन सा कानून है?

वहीं, महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि बीते कई दिनों से लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि पार्क जैसी सार्वजनिक जगह पर स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के बहाने लड़के-लड़कियां आते हैं और यहां आकर टाइम पास करते हैं| उनके द्वारा पार्क में अश्लील हरकतें की जाती हैं| महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि इसी के चलते पार्क में अचानक रेड मारी गई और लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया| इधर, लड़कियों को मारते हुए महिला पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल होने और उस पर हो रही निंदा को देखते हुए बटाला एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है| @BatalaPolice की तरफ से एक ट्वीट करते हुए कहा गया- मामले में संज्ञान लेने के बाद संबंधित पुलिस कर्मचारियों स्थानांतरित कर दिया गया है और पूरे मामले के लिए विभागीय पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस बल में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया आयोजित

newsadmin

रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग पर भारत सरकार भी बारीक नजर बनाए हुए, सरकार ने नागरिकों को दी यह सलाह

admin

नांदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण

newsadmin

Leave a Comment