राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध भारतीय कवि तेम्सुला आओ के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध भारतीय कवि तेम्सुला आओ (Temsula Ao) के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि पद्मश्री प्राप्तकर्ता ने अपने साहित्यिक कार्यों के माध्यम से नगा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड के विद्वान तेम्सुला आओ का रविवार रात 77 साल की उम्र में दीमापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘डॉक्टर तेम्सुला आओ के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने अपने साहित्यिक कार्यों के माध्यम से अद्भुत नगा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिली।’

Related posts

प्राकृतिक सौंदर्य व बालों की देखभाल के घरेलू उपाय – डॉ. फ़ौज़िया नसीम ‘शाद’-

newsadmin

तेजस एमके1ए: भारत की आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति का नया अध्याय – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

admin

Leave a Comment