विदेश

ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने चीन को दी चेतावनी

ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं और इसके लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध का सहारा लेना क्रास स्ट्रेट संबंधों का विकल्प नहीं होना चाहिए। राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने ताइवान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर ये टिप्पणी की। राष्ट्रीय दिवस को डबल टेन डे भी कहा जाता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रीय दिवस भाषण के दौरान कहा, ‘ताइवान के लोगों की सहमति ही हमारी संप्रभुता, हमारे स्वतंत्र और लोकतांत्रिक जीवन शैली की रक्षा करना है। इस पर समझौता करने की कोई गुंजाइश नहीं है।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने बीजिंग के अधिकारियों से कहा कि क्रास स्ट्रेट संबंधों को सुधारने के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि सिर्फ ताइवान के लोगों की सहमति, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक शैली ही साकारात्मक कदम उठाने में मदद कर सकता है।’ अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन के साथ बढ़े विवाद के बारे में राष्ट्रपति ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय ताइवान की सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने को लेकर काफी स्पष्ट है। अगर ताइवान की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता खत्म होती है, तो यह दुनिया भर के लोकतंत्रों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।’

Related posts

पुतिन ने दी अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- उसकी राह में रुकावट न बनें

admin

क्या होगा बांग्लादेश का भविष्य – शिवशरण त्रिपाठी

newsadmin

ट्रंप के राजनीतिक समर्थन के कूटनीतिक निहितार्थ – राज कुमार सिन्हा

newsadmin

Leave a Comment