उत्तराखण्ड

ईकोग्रुप सोसाइटी देहरादून द्वारा कार्यशाला आयोजित

utkarshexpress.comदेहरादून-  ईकोग्रुप सोसाइटी देहरादून द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में छात्राओं को जलवायु परिवर्तन/ पर्यावरण संरक्षण / कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया एवं प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण हेतु इकोब्रिक्स बनाने की सरल विधि से छात्राओं को अवगत कराया ।

इस संवादात्मक कार्यशाला में कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं, अध्यापिकाओं एवम् स्टाफ ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया औऱ कूड़े को घर पर ही  अलग अलग कर इकोब्रिक्स बनाकर देहरादून शहर को कूड़े के दुष्प्रभावों से मुक्ति दिलाने के ठोस उपायों पर काम करने का संकल्प लिया।

छात्राओं द्वारा बनाई गयी इकोब्रिक्स से कॉलेज परिसर में विभिन्न संरचनाओं के निर्माण और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई जी द्वारा ईकोग्रुप सोसाइटी, देहरादून को आमंत्रित भी किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निशुल्क एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

newsadmin

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई

newsadmin

देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री

newsadmin

Leave a Comment