मनोरंजन

गणपति बप्पा – जया भराडे बड़ोदकर

तू  ही तू जहां मे है,

हर सांस मे धड़कन मे तू,

तेरी ही काया तेरी ही माया,

तूने ही दी है ममता की छाया।

 

अपनी ही जन्नत मे,

तूने सबको है बनाया,

सूरज की किरणों मे तू,

समंदर की लहरों मे तू।

 

जहाँ जहाँ मैं  देखूं,

बस तू ही तू  है,

देवता तू बुद्धि का,

रिद्धि सिद्धि का दाता।

 

चराचर मे तेरा ही,

तू ही तू सभी मे है समाता,

सबसे प्यारा है तू जो,

दु:खों कष्टों का हरता।

 

मनोकामनाओं को,

तू पूरी कर देता,

तेरे चरणों मे मेरा तन-मन

समर्पित हो जाता।

 

गणपति बप्पा तू,

पूरी दुनिया मे सबके,

दिल मे एक तू ही तू

सुकूंन है दिलाता ।

– जया  भरादे  बदोदकर

नवी मुंबई, महाराष्ट्र

Related posts

पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन

newsadmin

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पांव प्रसार रही है ब्लड प्रेशर की बीमारी- सुभाष आनंद

newsadmin

रामायण महत्व और व्यक्ति विशेष (पुस्तक चर्चा) – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment