विदेश

अफगानिस्तान के स्कूल में विस्फोट होने से 4 बच्चों की मौत

दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। विस्फोटक को बच्चे अपने स्कूल के अंदर लेकर आए थे और उसको खोल रहे थे। पुलिस और डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय से एक बयान के मुताबिक, यह घटना हेलमंद प्रांत में उस समय हुई, जब बच्चों ने बिना फटे हुए गोले को दखकर उसे अपने धार्मिक स्कूल के अंदर ले आए और उसको खोलना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में मरने वाले बच्चों की उम्र सात से 14 के बीच की थी और तीन अन्य इस विस्फोट में घायल भी हुए हैं।अफगानिस्तान दशकों के युद्ध झेलता रहा है और बच्चों के लिए यह अत्यधिक खतरनाक बना गया है, जो अक्सर बेचने के लिए स्क्रैप धातु एकत्र करते हैं और अपने परिवार की मदद करते हैं। इसी दौरान कई बच्चे हादसे का शिकार हो जाते हैं और मारे जाते हैं। कई बच्चे अब तक इसी प्रकार के हादसे में अपना जान गवां चुके हैं और कई अपंग हो गए हैं।

Related posts

भारी बारिश और तूफान से कैलिफोर्निया में बनी बाढ़ जैसी स्थिति

newsadmin

युद्धोन्माद से कैसा शांति सन्देश – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार

newsadmin

Leave a Comment