उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के राजकीय मेडिकल कालेज के भवन निर्माण की प्रगति का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बिजनौर प्रवास के दूसरे दिन रविवार को राजकीय मेडिकल कालेज के भवन निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से दो टूक कहा कि हर हाल में मेडिकल कालेज के भवन के कार्य को तेजी से पूरा करें, यहां आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू करनी ही हैं।

उन्होंने परिसर में महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया। मेडिकल कालेज के भवन का माडल देखा तथा भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की। रविवार सुबह 10.56 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजीबाबाद रोड पर किरतपुर के पास स्वाहेड़ी गांव में राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन भवन पर हेलीकाप्टर से पहुंचे।

यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 15 मिनट तक मेडिकल कॉलेज के परिसर में रहकर इंजीनियरों से मेडिकल कॉलेज के मॉडल को समझा और देखा। माडल के मुताबिक ही मेडिकल कालेज के भवन का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस अरूण कुमार पांडेय ने मेडिकल कालेज के भवन की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वहां स्थापित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। निर्माणाधीन भवन का भ्रमण किया।

Related posts

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की

admin

20वाँ यूथ राज्य बास्केट बॉल चैंपियनशिप, के लिए प्रयागराज के पाँच छात्रों का चयन

newsadmin

पत्रकार समिति की बैठक में गूंजा पत्रकार सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ एफआईआर का मामला, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

newsadmin

Leave a Comment