विदेश

टेक्सस के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी टेक्सस के एक मॉल में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध को मारकर अब मॉल को सुरक्षित कर दिया है।

दरअसल, शनिवार को डलास के उत्तर में एक व्यस्त मॉल में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर 9 लोगों की हत्या कर दी और कम से कम सात अन्य लोग फायरिंग में घायल हो गए। शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने प्रेस को बताया कि उनका मानना है कि बंदूकधारी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, उसके मकसद का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया है।

टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने गोलीबारी को ‘अकथनीय त्रासदी’ बताते हुए एक बयान में कहा कि राज्य स्थानीय अधिकारियों को किसी भी मदद के लिए तैयार है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग घायल हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में लोग शॉपिंग सेंटर के सामने पार्किंग से भागते हुए देखे जा रहे हैं। बैकग्राउंड में तेज चिल्लानें की आवाजें सुनाई दे रही हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, एलन प्रीमियम आउटलेट डलास के उत्तर में लगभग 25 मील की दूरी पर एक आउटडोर मॉल है।

Related posts

भय बिन होय न प्रीति: भारत-पाकिस्तान के जटिल संबंधों को समझने की कुंजी – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

ऋषि सुनक ने किया साल 2029 तक इनकम टैक्स के रेट को कम करने का वादा

newsadmin

अब भारतीय व्यापारी सिखाएंगे तुर्की और अजरबैजान को सबक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment